भागलपुर, फरवरी 14 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता महाशिवरात्रि पर अजगैवीनाथ मठ से वैद्यनाथ मंदिर गंगा जल भेजने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। शुक्रवार को स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने जल संकल्प कर मंदिर के स्थायी पंडा युगल किशोर मिश्र को विदाई देते गंगा जल लेकर बाबाधाम भेजा। शिवरात्रि को चौथे पहर का अभिषेक अजगैवीनाथ मंदिर से भेजे गए गंगाजल से होता है। जो परंपरा आज भी कायम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...