बस्ती, जुलाई 8 -- टिनिच। कप्तानगंज विधानसभा के अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत में सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी ने चौपाल लगाया। चौपाल की अध्यक्षता पार्टी के जिला महासचिव रामकेश यादव ने किया। राष्ट्रीय महासचिव बिनोद राजभर ने लोगों को सम्बोधित करते हुऐ कहा की पार्टी का उद्देश्य पंचायतीराज व्यवस्था का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। मौके पर नोनहा में नाली व सडक निर्माण की खराब स्थिति ठीक करने का ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी सल्टौआ वीरेन्द्र तिवारी को दिया गया। सुभासपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राजभर ने पार्टी की नीतियों को बताया। इस मौके पर उमेश राजभर, हरीराम यादव, राजेश, अनिल यादव, रामकुमार यादव, दीपक यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.