उन्नाव, जनवरी 28 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के अजमत नगर गांव के रहने वाले शमशेर पुत्र लल्लन बुधवार खेत में खड़ी फसल को देखने के लिए गया था। खेत से थोड़ी दूरी पर गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई जेसीबी से की जा रही थी। खुदाई के दौरान छोटे बड़े चार अजगर निकल आए, जिन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जिस पर शमशेर भी देखने के लिए पहुंच गया। इसी दौरान अजगर ने शमशेर पर हमला कर दिया और हाथ में काट लिया। इससे वह दहशत में आ गया। किसान को इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...