आजमगढ़, दिसम्बर 11 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कोतवाली के सरैया गांव के केवलगढ़ पुल के पास गुरुवार की सुबह अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सूचना देने के बाद भी दोपहर तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। लगभग साढ़े छह फिट लंबे अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खबर पाकर अंबारी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। अंबारी-माहुल मार्ग पर स्थित केवलगढ़ पुल के समीप गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे झाड़ी में लगभग छह फिट लंबा अजगर दिखा। उसे देखने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। ग्राम प्रधान सरैया प्रमोद कुमार बिंद ने बताया कि तीन घंटे बाद भी मौके पर वन विभाग की कोई टीम नहीं पहुंची। अजगर वहीं ...