महाराजगंज, जून 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पुरैना खंडी चौरा परिसर में निर्माण कार्य के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मजदूरों ने लंबा अजगर सांप देखा। आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन पकड़ न सके। अजगर के होने की सूचना वन विभाग को दी गई तो मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा। डिप्टी रेंजर कासिम अली ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन कर अजगर को पकड़ते हुए उसे घने जंगल के बीच ले जाकर छोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.