फतेहपुर, जनवरी 9 -- हुसेनगंज। भिटौरा ब्लाक के लोहारी ग्राम सभा के मुरैन का पुरवा में अजगर देखकर ग्रामीणों में हडकंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव किनारे एक पेड़ के नीचे गुफा बनी है जिसमें एक नहीं तीन अजगर देखे गए हैं। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी है जिस पर जल्द ही रेस्क्यू किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...