मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 14 -- थाना क्षेत्र के गांव जौली के पास गंग नहर पटरी पर पिछले तीन दिनों से एक विशालकाय अजगर अपनी उपस्थिति से दहशत फेलाये हुए था। रविवार को विशालकाय अजगर को देख ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के वनरक्षक योगेश कुमार, मनोज कुमार, वाचर वसीम आदि ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए में काफी समय की कोशिश के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।अजगर की लंबाई लगभग 15 फुट बताई जा रही है। अजगर को हस्तिनापुर सुरक्षित वन्य जीव अभ्यार्णय क्षेत्र के गंगा खादर मे सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...