मेरठ, दिसम्बर 16 -- जागृति विहार एक्सटेंशन में सोमवार सुबह फिर एक अजगर दिखाई दिया। भीड़ जमा हो गई और वन विभाग को सूचना दी। जब तक वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तब तक अजगर गायब हो गया। दो अजगर को लेकर लोगों में दहशत है। वन विभाग के अफसरों की शिथिलता को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में वनकर्मी अजगर की तलाश के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। तीन दिन से जागृति विहार एक्सटेंशन में नाले के किनारे अजगर दिखाई दे रहे है। रविवार को एक अजगर रेस्क्यू कर लिया गया लेकिन एक बड़ा अजगर और एक छोटा अजगर पकड़ में नहीं आ पाया था। सोमवार सुबह फिर यहां बड़ा अजगर दिखाई दिया। छात्र नेता विनीत चपराना ने सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम घंटेभर तक अजगर की तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने हंगामा किया तो फिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.