अररिया, सितम्बर 12 -- जोकीहाट, (ए.सं.) प्रखंड के तुरकैली चौक से बेलवा पुल जोड़ने वाली सड़क के बीच अजगरा धार पर बना अर्द्ध निर्मित पुल करीब दस साल बाद भी मुकम्मल नहीं हो पाया है, जिससे आवागन को लेकर परेशान हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अजगरा धार पर पुल का निर्माण नहीं होने से लंबे समय से लोगों का यातायात प्रभावित है। हल्की बारिश में इस जगह पर डायवर्सन से पार उतरना लोगों को मुश्किल हो जाता है। यही नहीं बारिश के दिनों में डायवर्सन में पानी भर जाने से लोगों का यातायात ठप हो जाता है जिससे करीब छह माह लोग परेशान रहते हैं। प्रभावित यातायात को लेकर लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि अजगरा धार पर पुल निर्माण कराए जाने की लोगों की बहुत ही पुरानी मांग है। पुल निर्माण कराये जाने को लेकर रहनुमा से लेकर प्रशासन से गुहार लगाई गई है। आश्वासन भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.