मोतिहारी, दिसम्बर 6 -- पकड़ीदयाल । थाना क्षेत्र के अजगरवा गांव में अहले सुबह आम के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिला। मृत युवक की पहचान अनिल कुमार(18) पिता सिया लाल साह अजगरवा निवासी के रूप में हुई है । इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अशोक शाह पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मृतक के पिता सियालाल साह ने बताया कि अहले सुबह एक महिला अपने गेहूं की खेत में राख छिटने गई थी तभी पेड़ से लटका हुआ शव को देखकर गांव में सूचना दी। इसके बाद जाकर देखा गया तो अनिल का शव पेड़ से लटका हुआ था। मृतक अनिल कुमार के चाचा की बेटी की शादी शुक्रवार थी। डीएसपी ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.