औरैया, फरवरी 4 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति प्रदान की और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अधिकारियों ने पंकज मिश्रा को नई जिम्मेदारियों का निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने, आम जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर विशेष जोर दिया। पंकज मिश्रा की पदोन्नति की खबर से अछल्दा थाना परिसर सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। कस्बा के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भी उनकी पदोन्नति पर प्रसन्नता ...