मेरठ, जनवरी 11 -- परतापुर थाना क्षेत्र के अछरोंडा गांव में शुक्रवार देर रात शराब के नशे में युवकों ने देवर भाभी समेत चार लोगों पर बलकटी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और बलकटी बरामद की। शुक्रवार रात गांव निवासी विकास के पड़ोसी गंगादास के मकान में कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें डीजे पर तेज अवाज में म्यूजिक पर उसके बेटे रोहित, मोहित, सागर, भतीजा वरुण और कुणाल शराब पीकर गाली-गलौच कर रहे थे। शोर बढ़ने पर विकास ने मौके पर पहुंचकर म्यूजिक की आवाज कम करने को कहा और वीडियो बनाने लगा, जिस पर रोहित से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने विकास पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद बीच बचाव में आई भाभी सविता, भाई ब्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.