मेरठ, जून 22 -- मेरठ। संवाददाता बुढ़ाना गेट आर्य समाज में हो रहे राष्ट्र रक्षा यज्ञ में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय रक्षा यज्ञ राजेंद्र शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया। यजमान इंदिरा राजवंशी, प्रतिभा अग्रवाल रहे। अध्यक्षता दीपक राज प्रेमी ने की। मुख्य अतिथि योगाचार्य विनोद रेनू बंसल, पतंजलि से सुनील गर्ग, प्रदीप, धनीराम, अक्षमा त्यागी, रेखा गुप्ता रहे। योग विज्ञान संस्थान से सभी वक्ताओं का भाव एक ही था कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग बहुत आवश्यक है। योग करोगे तो निरोग रहोगे। आर्य समाज बुढ़ाना गेट के प्रधान सुशील बंसल ने कहा योग के साथ साथ हमको अपने दिनचर्या भी सही रखनी चाहिए। संचालन संजय गुप्ता ने किया। सोम प्रकाश रस्तोगी, नरेश, योगेश गुप्ता, रूपेश सिंघल, रविंद्र अग्रवाल, गीता बंसल,लता गुप्ता, आभा, मनोरमा रस्तोगी ...