रुडकी, मई 14 -- एंबीशन पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण कुमार ने बच्चों को खान पान का विशेष ध्यान रखने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधित सलाह दी। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि अच्छी जीवनशैली की शुरुआत आसपास साफ सफाई रखने से होती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में खूब पानी और अन्य पेय पर्दार्थों का सेवन करें। साथ ही उन्होंने बच्चों को ज्यादा तला भूना खाने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम और खेलकूद से भी जुडे रहें और अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। ॉ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.