अलीगढ़, जनवरी 21 -- अलीगढ़, संवाददाता। समाज में शांति, सौहार्द और विकास के लिए अच्छे पड़ोसी और आपसी विश्वास का होना बेहद आवश्यक है। इसी संदेश के साथ मंगलवार को प्रदर्शनी मैदान स्थित मुक्ताकाश मंच पर इस्लामिक इनफॉर्मेशन सेन्टर एवं धार्मिक जनमोर्चा उत्तर प्रदेश (पश्चिम) के संयुक्त तत्वावधान में विशाल सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका विषय आदर्श पड़ोस, आदर्श समाज रहा। जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और विद्वानों ने एक स्वर में भाईचारे और प्रेम का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इं. मो सलीम ने की। उन्होंने कहा कि धर्म का मूल उद्देश्य इंसानों को जोड़ना है, न कि बांटना। आज समाज में फैले झगड़े धर्म की गलत समझ का परिणाम हैं, जबकि सच्चा धर्म प्रेम और इंसानियत सिखाता है। डॉ मोहम्मद रजिउल ...