कन्नौज, फरवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर किसानों को गुमराह करने और उन्हें नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली सरकार न केवल आय बढ़ाने में नाकाम रही, बल्कि यूरिया जैसे प्रमुख खाद के माध्यम से किसानों पर लगातार बोझ बढ़ा रही है। पूर्व विधायक ने बताया कि पहले यूरिया की बोरी 50 किलो की थी, जिसे बाद में घटाकर 45 किलो किया गया। अब 2026 में नया बैग केवल 40 किलो का होगा। अरविंद सिंह यादव ने इसे किसानों के साथ धोखा करार देते हुए कहा कि बोरी का वजन घटने से प्रति किलो लागत बढ़ रही है, जबकि पोषक तत्वों में कमी आ रही है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम किसानों को लगातार ठगने का हिस्सा है। साथ ही उन्होंने मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.