बिजनौर, फरवरी 21 -- मुकद्दस रमजान माह के पहले जुमे की नमाज जिले भर में पूरी अकीदत और शांति के साथ अदा की गई। सुबह से ही मस्जिदों में रौनक दिखाई देने लगी थी। बड़ी संख्या में रोजेदार मस्जिदों में पहुंचे और जुमे की नमाज अदा कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर की प्रमुख मस्जिदों में उलेमाओं ने रमजान के पहले अशरे की फजीलत बयान करते हुए लोगों को नेक रास्ते पर चलने की नसीहत दी। शहर की चाहशीरी जामा मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले इमाम मौलाना वरीस अहमद ने नमाजियों को खिताब करते हुए कहा कि अल्लाह तआला का बड़ा करम है कि उसने हमें रमजान उल मुबारक के पहले जुमे की नमाज अदा करने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि रमजान का पहला अशरा रहमत का होता है और इन दिनों में अल्लाह की रहमतें बंदों पर बारिश की तरह बरसती हैं। रोजा सिर्फ भूखे-प्यासे रहने क...