सहारनपुर, जनवरी 31 -- जीवन में किये गये अच्छे कर्म मानव को दुर्गुणों से दूर रखने में सहायक होते है। शनिवार को प्रसिद्ध कथावाचक सुधांशु महाराज ने क्षेत्र के गांव हरिपुर में अपने पिता महाशय हरिशचंद्र काम्बोज की पुण्य तिथि पर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सुधांशु महाराज ने शनिवार सुबह उनकी समाधि पर हवन कर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माता पिता ईश्वर का दूसरा रूप होते है उनके कर्ज को हम जीवन में चुका नही सकते है। उन्होंने कहा कि हमें सांसारिक मोह को छोड़ जीवन में भक्ति का मार्ग अपना चाहिए गृहस्थी जीवन जीने वाला इंसान भी भक्ति मार्ग से मोक्ष प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर विश्व जागृति मिशन से मनोज शास्त्री, यशपाल सचदेवा, विरेन्द्र स्वामी, ब्लाक प्रमुख चौधरी विश्वास सिंह, पूर्व प्रमुख हंसराज गौतम, भाजपा नेता साहब सिंह...