अमरोहा, जनवरी 19 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव मछरई स्थित मूर्ति शेषनाग धाम आश्रम का सोमवार को 22वां स्थापना दिवस धूमधाम संग मनाया गया। सनातन सम्मेलन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता आचार्य दुष्यंत शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म वह सत्य है, जो सृष्टि के आरंभ से है और अंत तक रहेगा। जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है। महामंडलेश्वर स्वामी हर मनोज दास ने कहा कि सनातन धर्म प्राचीन और विविध धर्म है। यह धर्म वेद व उपनिषदों पर आधारित है। धर्म की अवधारणा कहती है कि हमें अच्छे कर्म करते हुए अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए। गरीब व कमजोर लोगों की मदद करनी चाहिए। किसी का बुरा नहीं करना चाहिए। विश्व कल्याण की कामना करनी चाहिए। उन्होंने सभी को ईश्वर की भक्ति में तल्लीन होने का संदेश दिया। इस दौरान महामंडलेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.