गुड़गांव, दिसम्बर 14 -- गुरुग्राम। इस साल मार्च माह में 12वीं कक्षा की परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। ऐसे होनहार छात्रों को एक लाख 11 हजार रुपये की वन टाइम स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से पात्र छात्रों का डाटा मांगा है। इसे 18 दिसंबर तक निदेशालय को भेजना अनिवार्य किया है। गुड़गांव जिले की बात करें तो यहां हर साल 12वीं का रिजल्ट बेहतर रहता है। इस बार भी कई एससी वर्ग के छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। शिक्षा विभाग ने इन छात्रों की सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया है, जिससे कोई भी पात्र छात्र इस योजना से वंचित न रह जाए। भले ही छात्र अब कॉलेजों में दाखिला ले चुके हों, लेकिन इससे उनकी स्कॉलरशिप पर कोई अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.