लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ। प्रयागराज के महाकुम्भ मेले में बेहतर प्रबन्धन व यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने में योगदान देने वाले परिवहन निगम के अधिकारियों को मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को पुरस्कृत किया। इन अफसरों में सभी क्षेत्रीय प्रबन्धक, सेवा प्रबन्धक, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक शामिल हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि महाकुम्भ में 66 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान कर रिकार्ड बनाया है। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव परिवहन एल. वेंकटेश्वर लू, एमडी मासूम अली सरवर, विशेष सचिव केपी सिंह ,अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा, लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबन्धक आरके त्रिपाठी,वित्त नियंत्रक जौहरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.