नई दिल्ली, अगस्त 15 -- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि इस साल रबी (सर्दियों) की अच्छी फसल सुनिश्चित करने के लिए कृषि वैज्ञानिक तीन से 18 अक्तूबर के बीच खेतों का दौरा करेंगे। कृषि मंत्री ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। एक सरकारी बयान के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए चौहान ने किसानों के साथ बातचीत में इस बात पर जोर दिया कि किसानों, डेयरी किसानों और मछुआरों के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृषि मंत्री ने इस बात पर बल देते हुए कहा कि सरकारी पहलों को फाइलों तक सिमटे रहने के बजाय लोगों के लिए ठोस लाभ में बदलना चाहिए। इस संवाद सत्र में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और भागीरथ चौधरी, कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.