गया, मार्च 9 -- जरूरतमंदों की मदद और शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम ने एक अनोखी पहल की है। शहर के दो प्रमुख स्थानों पर रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल यानि थ्री आर सेंटर खोले हैं। यहां लोग पुराना सामान दे सकते हैं। उसे नगर निगम शहर के जरूरतमंदों को मुहैया कराएगा। रविवार को गया समाहरणालय के सामने मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर सह स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव व नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। अपने घर की पुरानी वस्तुओं को करें दान मेयर गणेश पासवान ने शहर के लोगों से आरआरआर सेंटर में इस्तेमाल की हुई या पुरानी वस्तुएं दान करने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग पुरानी चीजों को खासकर कपड़ों को प्रयोग करने के बाद ऐसे ही नालियों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.