संतकबीरनगर, दिसम्बर 1 -- संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। विदेश में अच्छी तनख्वाह पर सुपर माल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवकों को बुलाकर साइबर अपराध में घसीटने वाला गैंग सक्रिय है। धोखाधड़ी के इस नए तरीके को जालसाज अपना कर युवाओं को साइबर फ्राड के जाल में फंसा रहे हैं। अच्छी तनख्वाह पाने की लालच में थाईलैंड गए जिले के चार युवक साइबर अपराध में घसीटने वाले गैंग के चंगुल में फंस गए। भारतीय दूतावास की मदद से वापस लौटे तो साइबर क्राइम थाने के पुलिस कर्मियों की पूछताछ में दास्तां सुनाई। कांशीराम शहरी आवास के रहने वाले पीड़ित मनीष बताते है कि वे स्नातक है और शहर में प्राइवेट संस्था में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करते थे। टेलीग्राम पर विदेश जाकर पैसा कमाने का एड मिला तो उन्हें लगा कि विदेश जाकर वह अच्छी तनख्वाह हासिल कर सकते हैं। टेलीग्राम के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.