सिमडेगा, दिसम्बर 4 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अच्छी खेती के लिए खेत में फसल के अनुरुप मिटटी का होना भी बेहद जरुरी है। सरकार भी किसानों के खेत की मिटटी की जांच के लिए सुविधा दे रही है। इसके बावजुद कई किसान जागरुकता के अभाव में खेती की नई तकनीक नहीं सीख रहे है। कृषि वैज्ञानिक डॉ पंकज कुमार ने बताया कि मिट्टी के जांच किसानों के लिए बहुत जरूरी है जो पूरी तरह से नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि मिट्टी की जांच से मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी मिलती है कि मिटटी में कितना अम्ल और छार की मात्रा है। उन्होंने बताया कि मिट्टी के जांच से यह पता चलता है की मिट्टी में उर्वरक शक्ति कितनी है। नाइट्रोजन की मात्रा कितनी है अम्ल कितनी है। इससे किसान फर्टिलाइजर उसी हिसाब से डालते हैं तब जाकर खेती अच्छे तरीके से होती है। उन्होंने बताया कि 12 तरीके से मिट्टी की...