जौनपुर, जनवरी 7 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत में दो करोड़ 22 लाख की लागत से दो नालों का निर्माण कराया जाएगा। इसके बन जाने से नगर में जल निकासी की सुविधा मिलेगी। उक्त नालों के निर्माण के लिए बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया। जल निकासी की समस्या से जूझ रहे नगर पंचायत वासियों के लिए वार्ड नंबर आठ में प्राथमिक विद्यालय भलुआही से जियालाल जायसवाल की दुकान तक और वार्ड नंबर तीन में सुल्तानपुर रोड से घनश्यामपुर रोड स्थित नगर पंचायत कार्यालय तक ढाई किमी नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके बन जाने से घरों एवं बरसात का पानी जमा नहीं होगा। इससे आवागमन के साथ साफ सफाई में सहूलियत मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि दोनों नालों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.