गिरडीह, जून 22 -- धर्मेंद्र पाठक बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के लिए एक अच्छी खबर है। यह खबर शिक्षा जगत से जुड़ी हुई है। करोड़ों की लागत से नवनिर्मित मॉडल डिग्री कॉलेज में जल्द हीं पढ़ाई शुरू होने की संभावना है। प्रशासनिक स्तर पर इसके लिए पहल शुरू हो गई है। डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने के साथ हीं इलाके के छात्र - छात्राओं को डिग्री की पढ़ाई के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर उन्हें डिग्री की पढ़ाई करने में सहुलियत होगी। डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने को लेकर फिलहाल नवनिर्मित भवन का विनोबा भावे विश्वविद्यालय की एक टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में शामिल टीम ने पाया कि आवंटन के अभाव में कॉलेज में निर्माण कुछ कुछ शेष रह गए हैं। शेष बचे कार्य पूर्ण होने के साथ कॉलेज के अस्तित्व में आने की सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.