बोकारो, नवम्बर 25 -- बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत एस वन ग्रेड से उपर के सभी सभी ग्रेड में कार्यरत कामगारों को अब डी टाईप आवास मिलेगा। इसको लेकर बीएसएल प्रबंधन ने अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्व में जहां एस 3 ग्रेड या इससे उपर के रैंकवाले सभी कामगारों को डी टाईप आवास दिए जाने का प्रावधान था वहीं प्रबंधन की नई पॉलिसी से अब सभी कामगार डी टाईप आवास के योग्य हो जाएंगे। मालूम हो कि बोकारो स्टील प्लांट में कामगारों के सेवानिवृत होने के कारण विभिन्न सेक्टरों में अब 1 हजार से अधिक डी टाईप आवास खाली है। जिसे सुरक्षित रखना प्रबंधन के लिए चुनौती बनी हुई थी। ऐसे आवासों में लगातार कब्जा किए जाने की शिकायत प्रबंधन को मिलती थी। यही नहीं इन आवासों में कुछ दबंग प्रवृति के लोगों का कब्जा भी हो रहा था। ऐसे में प्रबंधन ने कामगारों के हक में फैसला लेते हुए सर...