अमरोहा, जनवरी 2 -- अमरोहा, संवाददाता। नेशनल हाइवे-9 से शहबाजपुर डोर होते हुए करीब 15 किमी लंबे जर्जर हाल कुमराला-चकनवाला-बछरायूं अन्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को शासन ने 23 करोड़ रुपये से मंजूरी दी है। शासन ने करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त भी कर दी है। मंजूरी के साथ ही पीडब्ल्यूडी ने मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। मार्ग के साढ़े पांच मीटर चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों के लोगों के सफर की राह आसान होगी। जिले की खस्ताहाल सड़कों की हालत सुधारने की कवायद के बीच वर्षों से जर्जर हाल नेशनल हाइवे-9 से शहबाजपुर डोर होते हुए करीब 15 किमी लंबे कुमराला-चकनवाला-बछरायूं मार्ग के दुरुस्त होने की उम्मीद जगी है। गौरतलब है कि खासकर बारिश के सीजन में मार्ग की हालत खराब होने के बाद ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.