गुड़गांव, जनवरी 4 -- गुरुग्राम। हीरो होंडा चौक को उमंग भारद्वाज चौक से जोड़ रही करीब दो किमी लंबी सड़क की विशेष मरम्मत होगी। इसको लेकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को मंजूरी प्रदान कर दी है। एनएचएआई की तरफ से ठेकेदार से इस कार्य को पूरा करवाया जाएगा। मौजूदा समय में यह सड़क बदहाल अवस्था में है। रोजाना करीब 70 हजार वाहन इस मुख्य सड़क से निकलते हैं। इस मुख्य सड़क को एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग 352डब्ल्यू घोषित किया हुआ है। अक्टूबर माह में एनएचएआई ने इस सड़क की मरम्मत करवाने की मंजूरी जीएमडीए से मांगी थी। अब करीब ढाई महीने बीतने के बाद जीएमडीए ने इसकी मंजूरी प्रदान की है। जीएमडीए ने एनएचएआई से आग्रह किया है कि अतिशीघ्र इस मुख्य सड़क की विशेष मरम्मत करवाई जाए। सड़क की मरम्मत पर क...