अमरोहा, फरवरी 16 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर की सड़कों के किनारे ठेले, खोमचे, स्टाल, फड़ आदि लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटवाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। जाम से निजात दिलाने की कवायद में नगर पालिका वेंडरों को एक ही जगह पर व्यवस्थित करने की कवायद शुरू की है। अमरोहा-जोया रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे वेंडिंग जोन के बाद अब मोहल्ला बदावाला में पालिका के शेल्टर होम के सामने फूड स्ट्रीट हब बनाने की तैयारी है। इस पर करीब 72 लाख रुपये की लागत आएगी। शहर की सड़कों के किनारे ठेले, खोमचे, स्टाल आदि पर खाने पीने की चीजों में गुणवत्ता और शुद्धता संदेह के घेरे में है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो इसके लिए शहर में एक ऐसा क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जिसमें स्वाद के साथ-साथ लोगों की सेहत पर भी ध्यान दिया जा सकेगा। इसमें खाने-पीने के शौकीनों को स्व...