अमरोहा, दिसम्बर 18 -- नौगावां सादात, संवाददाता। कस्बा समेत तहसील क्षेत्र के 40 गांवों में लंबे समय से बना बिजली संकट दूर होने जा रहा है। इसके लिए मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव पेली तगा में 20 एमवीए क्षमता का नया बिजलीघर बनकर तैयार है। अभी तक कोठी खिदमतपुर बिजलीघर से जुड़े गांवों को नए बिजलीघर की आपूर्ति से जोड़ा जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को आपूर्ति संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। नौगावां सादात क्षेत्र की आपूर्ति गुलड़िया और कोठी खिदमतपुर बिजलीघरों से जुड़ी है। कस्बे के पांच मोहल्लों के अलावा क्षेत्र के करीब 40 गांवों की आपूर्ति का बोझ अकेले कोठी खिदमतपुर बिजलीघर पर है। इसके चलते ओवरलोड बिजलीघर से आए दिन आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजलीघर की हाईटेंशन 33 केवी लाइन जटी वन के घने जंगल से होकर ग...