अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के सबसे व्यस्तम चौराहों में शामिल दुबे का पड़ाव चौराहा अब दुबे का पड़ाव जंक्शन के रूप में बदला दिखाई देगा। चौराहे को 50 मीटर तक चौड़ा किए जाने की प्लानिंग है। वहीं फुट ओवर ब्रिज सहित कई कार्य कराए जाएंगे। एडीए द्वारा शहर के 12 प्रमुख चौराहों का कायाकल्प कराया जाना है। जिसमें सबसे पहले पड़ाव दुबे चौराहा से काम शुरू होगा। ट्रिवासा स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और लखनऊ की ज्वाइंट वेंचर वरनाकुलर कंसल्टेंसी कंपनी मिलकर इस पर काम कर रही हैं। प्रथम चरण में कंपनियां भविष्य में इस चौराहे के रूप को लेकर प्लान तैयार कर रही है। इसके साथ ही यहां से गुजरने वाले ट्रेफिक का सर्वे किया जा रहा है। दरअसल यह चौराहा जीटी रोड, रामघाट रोड और आगरा रोड को जोड़ता है। यहां लंबे समय से ट्रैफिक जाम, अतिक...