अमरोहा, मई 18 -- परिवहन निगम अब लोकल रूट पर मिनी बसों का संचालन करेगा। जून से ग्रामीण क्षेत्रों में ये मिनी बसें चलेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों की लिंक सेवाओं में सुधार आने के साथ ही लोगों का सफर आसान होगा। जिले की चारों तहसीलों से सीधे जिला मुख्यालय के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। अमरोहा डिपो से 100 बसें अलग-अलग जिलों के लिए संचालित हो रही हैं। वहीं कई बसें ग्रामीण क्षेत्र में लिंक सेवाओं के रूप में भी इस्तेमाल होती हैं। जिले के लोकल रूटों पर संचालन के लिए 10 मिनी बसों का आवंटन किया जा रहा है। जून में बसों के आवंटन के साथ ही उनका संचालन शुरू हो जाएगा। एआरएम अनिल कुमार के मुताबिक मिनी बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों का सफर आसान हो सकेगा। जिले के चारों तहसील मुख्यालयों से जिला मुख्यालय के लिए मिनी रोडवेज बस सेवा संचालित की जाएगी। नए रूट निर्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.