हरदोई, फरवरी 19 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। पिहानी चुंगी से खेतुई तक के बीच 10.5 किमी लंबी रोड फोरलेन बनेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर मांगे हैं। हालांकि बजट का आवंटन अभी नहीं हुआ है। विभाग ने बजट मिलने की प्रत्याशा में कागजी औपचारिकताएं पूरी कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। इससे शहरवासियों में खुशी की लहर है। 30 हजार लोगों को रोजाना जाम की समस्या से निजात मिलेगी। बीते करीब एक दशक से जनप्रतिनिधि इसके लिए सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री के सामने भी जनप्रतिनिधि कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं। अब होली तक बजट मिलने व इसी साल धरातल पर काम शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। मालूम हो कि पिहानी चुंगी से शाहजहांपुर की ओर सड़क एनएचएआई की तरफ से फोरलेन बनाई जा रही है, जबकि खेतुई से लखनऊ तक एनएचएआई की ओर से फोरलेन बनाकर यातायात चालू भी कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.