बरेली, जनवरी 6 -- बरेली। शहर की सड़कें और फुटपाथ नए स्वरूप में बदलने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश पर नगर निगम ने 17 विकास कार्यों की सूची तैयार की है, जिनमें सड़क और फुटपाथ सुधार प्रमुख हैं। इन सभी कार्यों को नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) के तहत किया जाएगा। कुल 23 करोड़ रुपये की लागत से 12 वार्डों के प्रमुख मार्गों का चयन किया गया है। योजना के तहत सीसी टाइल्स पटरी, टाइल्स रोड और हॉटमिक्स सड़कों का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम ने सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रत्येक विकास कार्य को तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नए साल की शुरुआत में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य शुरू होंगे। मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.