अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर को तीन नए पुल की सौगात मिलने जा रही है। सासनीगेट चौराहा, नांदापुल और सूतमिल चौराहे पर सेतु निगम द्वारा फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। शासन द्वारा इन तीनों के पुलों का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जिसमें सूतमिल पर बनने वाले फ्लाईओवर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग लाइन-पोल शिफ्टिंग के कार्य का आंकलन शुरू कर दिया है। शहर के प्रमुख चौराहों सासनीगेट, सूतमिल व नांदापुल शामिल हैं। तीनों चौराहों से ही शहर के बाहर से आने वाले वाहनों की अधिक संख्या होने की वजह से जाम लगता है। सूतमिल पर चौराहे पर पलवल, दिल्ली, बरौला व शहर के अंदर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही रहती है। वहीं नांदापुल चौराहे से खेरेश्वर चौराहा व पुराने मथुरा बाईपास की ओर वाहनों की आवाजाही होती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.