देवरिया, फरवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। जनपद के सभी विकास खण्डों में पशु औषधि केंद्र खुलेगा। जहां पर पशुओं के इलाज को सस्ती दवाएं मिलेगी। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर पशु पालकों को दवायें उपलब्ध होगी। पशुधन स्वास्थ्य एवं बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पशु औषधि केंद्र खुलेगा। केंद्र खोलने को फार्मासिस्ट का नाम, पंजीकरण, 120 वर्ग फुट जगह और ड्रग सेल लाइसेंस देना तथा 5000 शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अब पशुओं के बीमार होने पर उनके इलाज पर पशु पालकों को अधिक पैसा नहीं खर्च करना होगा। उन्हे ब्लाक के चिकित्सालय के आस-पास ही सस्ती दवायें मिलेगी। भारत सरकार के पशुधन स्वास्थ्य एवं बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सभी ब्लाकों में पशु औषधि केंद्र खोला जायेगा। जहां से पशु पालकों को सस्ती दवायें मिलेगी। इससे पशुओं के बीमार होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.