गुड़गांव, जनवरी 16 -- गुरुग्राम। रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही है। कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक फुटबॉल ग्राउंड तैयार किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में खेलों से जुड़े छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। यह ग्राउंड एम3एम की ओर से तैयार किया गया है और इसके साथ-साथ कॉलेज में अन्य खेल सुविधाओं को भी चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। कॉलेज पहले से ही स्पोर्ट्स कॉलेज के नाम से पहचाना जाता है। यहां हजारों की संख्या में छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। ऐसे में फुटबॉल ग्राउंड के निर्माण से न केवल प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए एक मजबूत मंच भी मिलेगा। नए फुटबॉल ग्राउंड के तैयार होने से कॉले...