फरीदाबाद, दिसम्बर 31 -- फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का तीन वर्ष के लंबे इंतजार के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा है। नवनिर्मित भवन तीन मंजिला होगा। जहां एक साथ करीब 500 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इस योजना पर करीब पांच करोड़ रुपये लागत आएगी। तत्त्कालीन मुख्यमंत्री मनाेहरलाल ने वर्ष 2022 में विद्यालय का नया भवन बनाने की घोषणा की थी। तब से योजना लंबित थी, छात्रों को खस्ताहाल भवन में बढ़कर पढ़ाई करनी पड़ रही है। वर्तमान में विद्यालय का पुराना भवन काफी जर्जर स्थिति में है, जिससे छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई कक्षाएं असुरक्षित मानी जा रही हैं। शिक्षा विभाग की ओर से पुराने और जर्जर भवनों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर नए भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में ओल्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.