चंदौली, अप्रैल 4 -- चंदौली। जिले को इस साल एक्सीलेंस सेंटर की सौगात मिल जाएगी। इससे किसानों को नर्सरी में उन्नत किस्म के बीज और रोगमुक्त सब्जियों के पौधे उपलब्ध होंगे। सब्जी के क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले को नई पहचान मिलेगी। वहीं किसान अर्थिक रूप से समद्ध होंगे। इसके लिए माधोपुर में करीब 10 हेक्टेयर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की इंडो इजराइल सेंटर का निर्माण हो रहा है। वर्तमान समय में बाउंड्रीवाल और प्रशासनिक भवन का पहला तल बनकर तैयार हो गया है। अब पाली हाउस सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए शासन से एक करोड़ 76 लाख की दूसरी किस्त भी भेज दी गई है। आकांक्षात्मक जिलों में शामिल चंदौली जिले के धानापुर विकास खंड के माधोपुर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की आधुनिक नर्सरी तैयार करने के लिए उद्यान विभाग की ओर से करीब 10 हेक्टेयर में इजराइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.