बरेली, फरवरी 2 -- नगर निगम की सख्ती और सघन अभियान के चलते जनवरी माह में स्पॉट फाइन का नया रिकॉर्ड बना है। इस साल जनवरी में नगर निगम ने 8.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया, जो बीते 10 महीनों में किसी एक माह में सबसे अधिक है। अप्रैल 2025 से 22 जनवरी 2026 तक नगर निगम ने 42.93 लाख रुपये का स्पॉट फाइन वसूला है। शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम की आठ टीमों ने चारों जोनों में लगातार अभियान चलाया। गंदगी फैलाने, कूड़ा खुले में डालने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। इसका असर यह रहा कि जनवरी में वसूली का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके विपरीत पिछले वर्ष मई माह में सबसे कम, केवल 1.41 लाख रुपये का ही स्पॉट फाइन लगाया गया था। स्पॉट फाइन की कार्रवाई में सफाई निरीक्षक विवेक कुमार ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.