लखीसराय, फरवरी 17 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय स्वास्थ्य के लिहाज से राहत भरी खबर है। अब हेपेटाइटिस बी मरीज की पुष्टि के लिए वायरल लोड की जांच स्थानीय सदर अस्पताल में ही किया जाएगा। वायरल लोड की जांच के लिए सोमवार को स्थानीय लैब में तैनात टेक्नीशियन को एक दिवसीय कार्यशाला के तहत प्रशिक्षण दिया गया। जिला महामारी पदाधिकारी डॉ. जुली कुमारी ने बताया कि एसीएमओ डॉ. एके भारती एवं सीडीओ डॉ. श्रीनिवास शर्मा के संयुक्त अध्यक्षता में एनवीएचसीपी नेशनल वायरल हेपिटाइटिस प्रोग्राम के तहत आईडीपीएस एकीकृत रोग निगरानी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस बी के मरीज की जांच के लिए सैंपल को जिला से बाहर हायर संस्थान स्थित लैब में भेजा जाता था। अब प्रशिक्षण के बाद स्थानीय स्तर पर सदर अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.