मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- कॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री में अच्छा कार्य करने पर डीएम उमेश मिश्रा ने पंचायत सहायकों की प्रशंसा की है। प्रत्येक विकास खंड से पांच पंचायत सहायकों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव को निर्देश दिए है। जनपद में कॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री में अच्छा कार्य करने के लिए गुरुवार को प्रत्येक विकास खण्ड से 05-05 पंचायत सहायकों को कलैक्ट्रेट स्थित अपने डीएम कार्यालय पर बुलाया गया। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव के नेतृत्व में उक्त पंचायत सहायक कलेक्ट्रेट में पहुंचे। यहां पर डीएम उमेश मिश्रा ने कॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री में अच्छा कार्य करने पंचायत सहायको की प्रशंसा की। उन्होंने डीपीआरओ को उक्त पंचायत सहायाकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के निर्देश दिए। सभी उपस्थित पंचायत सहायक...