हाथरस, जनवरी 28 -- हाथरस। अलीगढ़ मंडल डाक विभाग में गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य डाकघर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ डाक अधीक्षक कुलपति राधास्वामी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर अच्छा काम करने वाले कर्मियों का एसएसपी कुलपति राधास्वामी ने सभी को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर पुरस्कृत किया। हाथरस पोस्टमास्टर मनोज सिंह राजपूत, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पीएलआई बचत खाते खोलने और आधार कार्ड सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। नितिन सारस्वत मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मेल्स को प्रभावी ढंग से प्रमोट करने और विभाग के राजस्व को बढ़ाने के लिए प्रशस्ति पत्र व उपहार दिया गया। इस मौके पर मनोज राजपूत , शारिक, नितिन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...