नई दिल्ली। अभिनव उपाध्याय, मार्च 5 -- दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी (डीटीयू) अच्छे अभिभावक बनने का कोर्स शुरू करने जा रहा है। बहुत संभावना है कि इसी सत्र में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाए। यह एक डिप्लोमा कोर्स होगा। इसका नाम फेमिली वैल्यूज एंड पैरेंटिंग है। कुलपति प्रो. धनंजय जोशी का कहना है कि दुनिया के कई देशों में बेहतर अभिभावक बनने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हैं, लेकिन हमारे देश में ऐसा नहीं है। इस दिशा में हम काम करने जा रहे हैं। अभिभावक बनना आसान है, लेकिन उसे निभाना मुश्किल है। बच्चों की मानसिक स्थित को कैसे समझें, इसके लिए अभिभावकों को बहुत बड़ी मानसिक तैयारी की आवश्यकता है। यदि अच्छी परवरिश न हो तो बच्चे अवसाद में चले जाते हैं। माता-पिता दोनों को यह सीखना चाहिए कि वह कैसे एक बेहतर अभिभावक बनें। मनोविज्ञान विषय में पैरेंटिंग एक बड़ा डो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.