सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के निर्मला उवि खालीजोर में शनिवार को स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत सिमडेगा पुलिस के बैनर तले फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित एसपी एम अर्शी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाईनल मैच में कक्षा नौवीं की टीम ने कक्षा आठवीं की टीम को 3-2 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। एसपी ने विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड तथा सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी विद्यार्थियों को स्कूली बैग एवं पाठ्य सामग्री दिया। मौके पर एसपी ने बच्चों को पुलिस, एनसीसी, आर्मी, यानि सिक्यूरिटी फॉर्सेस के बारे में जानकारी देने, समाज में कानून व्यवस्था स्थापित करने, ट्रैफिक नियमों को समझाने, पुलिस और खिलाड़ियों में नजदीकी बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आ...