कन्नौज, फरवरी 15 -- कन्नौज। उपभोक्ताओं की सेहत और खाद्य सुरक्षा को देखते हुए रविवार को अचार से लदी एक टेंपो लोडर को प्रशासनिक निर्देशों के तहत रोका गया। पूर्व में अचार के एक पैकेट में छिपकली निकलने की शिकायत सामने आने के बाद खाद्य विभाग मामले की जांच पड़ताल में जुटा हुआ है । बताया जा रहा है कि इससे पहले तहसील दिवस के मौके पर छिबरामऊ में भारतीय किसान यूनियन स्वराज की महिला पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हुआ और संबंधित ब्रांड के अचार की आपूर्ति पर निगरानी बढ़ा दी गई। रविवार को ज़ेवा-जसोदा टोल प्लाजा के पास एक टेंपो लोडर में अचार के डिब्बे ले जाए जा रहे थे । तभी तभी स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना फूड इंस्पेक्टर को दी । फूड विभाग के निर्देश पर वाहन को पहले जलालपुर पनवार...