मैनपुरी, फरवरी 20 -- बुधवार से आसमान में छाए बादल गुरुवार की सुबह बरस पड़े। तड़के सुबह लगभग 5 बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई। ये बारिश पूर्वाह्न 11 बजे तक रुक-रुककर होती रही। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान से बादल छटने लगे तो धूप खिल गई। शाम होते-होते आसमान में हल्के बादल छाए थे। शुक्रवार आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार किसानों को चिंता करने जैसी बात नहीं है। बारिश की संभावना न के बराबर है। जनपद में सरसों की फसल पककर तैयार खड़ी है। किसानों ने कहीं-कहीं तो कटाई भी शुरू कर दी है। आलू की खोदाई भी चल रही है। गेहूं की फसल में भी बाली आ गई है। ऐसे में बिगड़ा हुआ मौसम फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। बुधवार से आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार की सुबह छाए बादल बरसने लगे। रिमझिम बारिश शुरू हुई तो किसानों की चिंताएं बढ़ गई। आसमान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.