कन्नौज, फरवरी 13 -- गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डूडवा बुजुर्ग निवासी एक वृद्धा ने इलाज के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। गुरुवार की देर शाम ग्राम डुडवाबुजुर्ग निवासी आयशा पत्नी सलीम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि आयशा की अचानक हालत बिगड़ी, तो उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा बताया गया। तब वह लोग स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां उसने आते ही कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। बताया गया कि हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट अटैक के कारण अचानक मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...